चिनियां प्रखंड के गुरु सिधु जलप्रपात अपने प्राकृतिक सुंदरता के लिए जिला समेत दूसरे राज्यों में भी प्रसिद्ध है। यहां लोग पिकनिक स्पॉट के रूप में दूरदराज से पहुंचते हैं। चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा यह जगह प्राकृतिक छंटा बिखेरता है। उसके बीच से गुजरती कनहर नदी का कल-कल बहता हुआ पानी सैलानियों को मोहित कर देता है। यह पर्यटक स्थल कई मायने में लोगों को बरबस लुभाता है। पहाड़ी पर शिव मंदिर धार्मिक रूप से लोगों को लुभाता है तो वही ऊंचाइयों से गिरते हुए झरने युवाओं के लिए उमंग भरता है।
चिनियां प्रखंड मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूरी पर है। जबकि जिला मुख्यालय से पहुंचने के लिए श्रीबंशीधर नगर, धुरकी होते हुए पहुंचा जा सकता है वहीं रंका का अनुमंडल से पहुंचने के लिए चिनियां चपकली होकर पहुंचा जा सकता है, जिसकी दूरी 40 किलोमीटर है।
जिला मुख्यालय से गुरुसिधु की दूरी लगभग 48 किलोमीटर है। बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष मकर सक्रांति के दिन 14 जनवरी को सन 1952 से यहां मेला लगता आ रहा है। स्थानीय लोग बताते हैं गांव के ही स्वर्गीय साधु केवल साह ने मेला प्रारंभ कराया था। वहीं नया वर्ष आगाज से पूर्व दिसंबर एवं जनवरी में नए साल के अवसर पर सैलानियों के आने जाने का तांता लगा हुआ रहता है।
यहां उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के कई जिले छत्तीसगढ़ कि लोग पिकनिक मनाने आते हैं और यहां के मनमोहक दृश्य देखकर अभिभूत हो जाते हैं। बताते चलें कि यह स्थल छत्तीसगढ़ सीमा और झारखंड सीमा को बांटता है।
#Ambika Sir Geograohy
With Connect
YouTube Ambika Sir Geography
Whatsapp 1 Ambika Research
Whatsapp 2 Ambika Blogger
Instagram ambika_garhwa
Facebook Page Ambika Research
Telegram Ambika Sir Geography
Help me reach you




0 Comments