संविधान निर्माण की कहानी

संविधान निर्माण की कहानी

हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ। वर्षो की गुलामी के बाद आजाद भारत की शासन व्यवस्था की सुचारू रूप से चलाने के लिए यह जरूरी था कि देश के सभी नागरिक द्वारा स्वीकृत एक संविधान हो। हमारे देश के संविधान निर्माण की शुरुआत आजादी की लड़ाई के साथ ही शुरू हो गई थी। कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार जुलाई 1946 में संविधान सभा के चुनाव हुए। निर्वाचन के लिए निम्न पदों का ध्यान रखा गया-

1. प्रत्येक 10 लाख की जनसंख्या पर एक प्रतिनिधि हो।

2. निर्वाचन में वस्क मताधिकार के सिद्धांत को मान्यता नहीं दी गई वरण प्रांतीय विधान मंडलों को ही संविधान सभा के सदस्यों के निर्वाचन का अधिकार दिया गया।

संविधान सभा के कुल 389 सदस्यों में से प्रांत के लिए निर्धारित 296 सदस्यों के लिए ही चुनाव कराया गया। भारतीय रियासतों के लिए निर्धारित 99 जगहों के लिए चुनाव नहीं कराया गया। चुनाव में कांग्रेस को 208 स्थान प्राप्त हुआ, मुस्लिम लीग को 73 स्थान मिले तथा शेष स्थान अन्य राजनीतिक दलों के पास गए। संविधान सभा में पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, के एम मुंशी, गोपाल स्वामी आयंगर, अल्लादी कृष्णा स्वामी अय्यर, पट्टाभी सीतारमैया, के संथानम, डॉक्टर राधाकृष्ण बी.एन. राव, हृदयनाथ कुंजरू, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद जैसा विद्वान थे। संविधान सभा को लघु भारत भी कहा जाता था इसके सदस्य भारत के विभिन्न समुदाय और क्षेत्रों की आवश्यकताओं तथा आकांक्षाओं से भलीभांति प्रचलित थे।


संविधान क्या है?

भारत का गणराज्य का सर्वोच्च लिखित विधान है। भारत का संविधान सर्वोच्च विधान है जो संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। यह दिन 26 नवंबर भारत के संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया है। जबकि 26 जनवरी का दिन भारत के गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाता है।


संविधान सभा में महिला सदस्यों को भी शामिल किया गया था। जिनकी संख्या 15 थी।

1. सरोजिनी नायडू

2. विजयालक्ष्मी पंडित

3. सुचेता कृपलानी

4. जी. दुर्गाबाई

5. कमला चौधरी

6. पूर्णिमा बनर्जी

7. बेगम एजाज रसूल

8. हंसा मेहता

9. एमी मस्करीन

10. अम्मू स्वामी नाथन

11. दक्ष्यानी वेल्यादुन

12. मालती चौधरी

13. लीला रे

14. राजकुमारी अमृत कौर

15. रेणुका राय 


प्रारूप समिति में 7 सदस्य थे।

1. डॉक्टर भीमराव अंबेडकर (अध्यक्ष)

2. सैय्यद मोहम्मद सादुल्लाह

3. एन. गोपाल स्वामी आयंगर

4. एन माधव राव

5. अल्लादि कृष्णा स्वामी अय्यर

6. कन्हैया लाल मणिल लाल मुंशी

7. टी. टी. कृष्णामाचारी 



Official YouTube   Ambika Sir Geography 

Police Related YouTube Sumer Policewala 

Whatsapp Ambika Research

Instagram  ambika_garhwa 

Facebook Page ambikaresearch 

Telegram ambika 

Website ambikasirgeography.com

Research ambikaresearch.blogspot.com 


Donate Here 


G. Pay & All   9708278315



Post a Comment

0 Comments