मरहटिया फार्म हाउस, आशीर्वाद भवन, ग्राम- तिवारी मरहटिया में कल दिनांक- 8/3/2023 को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मरहटिया आश्रम के उपाध्यक्ष श्री रवींद्र नाथ द्विवेदी एवं आश्रम के मंत्री श्री सुरेंद्र चौबे जी के द्वारा विधिवत पूजा-पाठ के साथ किया गया। युवा समिति के कार्यकर्ताओं ने सभी आगंतुकों व ग्रामीणों को नाश्ता कराया व जलपान कराया। तत्पश्चात शुभम वर्मा, रामनिवास तिवारी (सोनू तिवारी) एवं मार्कण्डेय तिवारी ने श्री रवींद्रनाथ द्विवेदी, श्री सुरेंद्र चौबे, श्री रामकृष्ण दुबे आदि को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस होली मिलन समारोह में मरहटिया के व्यास मंडली में श्री दया तिवारी, मार्कण्डेय तिवारी, सोनू तिवारी (अभियंता जी), शुभम वर्मा, राम किशोर पांडे व श्याम किशोर पांडे (सुर संगम कला केंद्र, मेदिनीनगर, पलामू) ने विभिन्न भजन व फगुआ की प्रस्तुति करके सभी उपस्थित ग्रामीणों व अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Ads :- Meri tarah aap bhi karo khali samay ka smart use ⏰😎
Use kare code MSFNN9093 aur payein Premium Subscription par 50% OFF.
Yaha click kare -> https://kukufm.page.link/soJ1jbgSkHs3eKM28
कार्यक्रम के बीच-बीच में व्यास मंडली को उपस्थित अतिथियों द्वारा सहयोग राशि देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी व्यास मंडली को श्री रवींद्रनाथ द्विवेदी, श्री सुरेंद्र चौबे व रमेश राम के द्वारा गमछा, शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शुरुआत से अंत तक लगातार तालियाँ बजती रहीं। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक तस्वीर के साथ इस होली मिलन समारोह का समापन हुआ|
#Holi 2023
#Marhatiya
#Garhwa Marahatiya
#Ambika Sir Geograohy
With Connect
YouTube Ambika Sir Geography
Whatsapp Ambika Research
Instagram ambika_garhwa
Facebook Page Ambika Research
Telegram Ambika Sir Geography
.png)

0 Comments