रमकंडा (गढ़वा): गढ़वा रंका विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत रामकंडा प्रखंड मे बहुजन समाज पार्टी को मज़बूत करने हेतु पंचायत स्तरीय कोर कमिटी का गठन करते गढ़वा विधानसभा प्रभारी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल। रामकंडा प्रखंड काफ़ी पिछड़ा क्षेत्र है जिसका मद्देनजर रखते हुए वहा के लोगो अपील करते हुए श्री मेटल ने गरीबों के पार्टी बीएसपी के साथ अधिक से अधिक जुड़े। अपलोगो का मान सम्मान सहित आपकी हक अधिकार दिलाने का कार्य करेगी। हर पंचायत से 15सदस्यीय सेक्टर कमिटी का गठन कर सभी को दायित्व के साथ आगामी लोकसभा एवं विधान सभा चुनाव की तैयारी जोरदार तरीके से शुरू करें। तथा समय समय पर हर सुख दुःख में हम से संपर्क में रहें निश्चित आने वाला कल हमलोगो का होगा।
उसी क्रम मे अजय मेटल ने रक्सी पंचायत के ग्राम मुरली निवासी जयराम भुइयां के पिता जी स्व, सकलराम भुइयां के ब्रह्मभोज मे शामिल हुए तथा सभी शोकाकुल परिवार को संतावना देते हुए जयराम भुइयां को माली हालत को देखते हुए आर्थिक सहायता किया साथ ही साथ यह कहा कि भविष्य में हम आपके साथ हैं।
साथ में लक्ष्मण भुइयां, शंभू राम, वीरेंद्र रवि, रमेश चौधरी, प्रमोद भुइयां, श्यामलाल मल्लाह मुख्य रूप से थे।
हमसे जुड़े
YouTube Channel Links
Whats App Group Links
Instagram Links

0 Comments