रंका, गढ़वा, डाल्टनगंज, गांव का मनोरंजन भरी बातो पर शोध तथा यह शोध रंका, उत्तरप्रदेश, बिहार के गांव से मिला हैं और इसमें मुझे करीब 4000 युवाओं द्वारा विभिन्न घटनाओं में मिली जानकारी से प्राप्त हो पाया हैं।
1. उम्र 25 से कम है और सुबह दौड़ने निकल जाओ तो गाँव वाले कहना शुरू कर देंगे कि "लग रहा सिपाही की तैयारी कर रहा है" फ़र्क नहीं पड़ता आपके पास गूगल में जॉब है।
2.30 से ऊपर है और थोड़ा तेजी से टहलना शुरू कर दिये तो गाँव में हल्ला हो जायेगा कि "लग रहा इनको शुगर हो गया
3. कम उम्र में ठीक ठाक पैसा कमाना शुरू कर दिये तो आधा गाँव ये मान लेगा कि आप कुछ दो नंबर का काम कर रहे है।
4. जल्दी शादी कर लिये तो "बाहर कुछ इंटरकास्ट चक्कर चल रहा होगा इसलिये बाप जल्दी कर दिये
5. शादी में देर हुईं तो "दहेज़ का चक्कर बाबू भैया, दहेज़ का चक्कर, औकात से ज्यादा मांग रहे है लोग "
6. बिना दहेज़ का कर लिये तो "लड़का पहले से सेट था, इज़्ज़त बचाने के चक्कर में अरेंज में कन्वर्ट कर दिये लोग
7. खेत के तरफ झाँकने नहीं जाते तो "बाप का पैसा है" 8. खेल गये तो "नवाबी रंग उतरने लगा है"
9. बाहर से मोटे होकर आये तो गाँव का कोई खलिहर ओपिनियन रखेगा "लग रहा बियर पीना सीख गया" 10. दुबले होकर आये तो "लग रहा सुट्टा चल रहा "
कुलमिलाकर गाँव के माहौल में बहुत मनोरंजन है इसलिये वहाँ से निकले लड़के की चमड़ी इतनी मोटी हो जाती है कि आप
उसके रूम के बाहर खड़े होकर गरियाइये वो या तो कान में इयरफोन ठूंस कर सो जायेगा या फिर उठकर आपको लतिया देगा लेकिन डिप्रेशन में कभी नहीं जायेगा।
हमसे जुड़े
YouTube Channel Links
Whats App Group Links
Instagram Links
.png)
0 Comments