छोटे बच्चों के साथ किया गया योगा Ambika Classes

आज हमारे Ambika Classes Coaching में छोटे-छोटे बच्चों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
मैंने खुद बच्चों को सरल योगासन सिखाए और योग के महत्व के बारे में बताया।
बच्चों ने बहुत ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया और योग के ज़रिए तन और मन को स्वस्थ रखने की कला सीखी।
पूरा माहौल आनंदमय और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।
वैसे मैं बता दूं कि गांव के बच्चे हैं कि योग कि आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि इतना दौड़ता है खेलता, कूदता है कि इनलोग ऐसे ही शरीर स्वास्थ्य रखते हैं फिर भी कुछ लोग स्वार्थ, कामचोर रहते हैं वैसे बच्चों ट्यूशन के ज्ञान से व्यायाम करने का जुनून मिलता है, केवल योगा भर नहीं हुआ। नाम भर के एक घंटे के क्लास कभी कभी डेढ़ घण्टे होते हैं वैसे ही आज के क्लास में प्रतियोगिता भी कराई गई सामान्य ज्ञान तक अंत्याक्षरी अंग्रेज़ी में इत्यादि होने के बाद होमवर्क के साथ छुट्टी हो गया।
मैं बहुत खुश हूं कि मेरा लक्ष्य शिक्षक कार्य किसी व्यक्ति का भविष्य संवार रहें हैं वैसे मैं अपने को शिक्षक कम विद्यार्थी ज्यादा मानता हूं।
क्योंकि बच्चों से बहुत शिखता हूं।

बच्चों को बहुत-बहुत बधाई।













#YogaDay2025 #AmbikaClasses #KidsYoga #Garhwa #AmbikaSir

Post a Comment

0 Comments