Ambika Classes में खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन


Ambika Classes में खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन


29 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर Ambika Classes Coaching में खेल प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर हमारे बीच प्रशासनिक सेवा में वर्तमान में कार्यरत एक अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया और कई तरह के नए-नए खेल खेलाये ।


छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ इन खेलों में भाग लिया। प्रतियोगिता के अंत में जो विजेता बने, उन्हें पुरस्कार और उपहार देकर सम्मानित किया गया। यह क्षण बच्चों के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का रहा।


इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को जागृत करना था। बच्चों ने सीखा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि जीवन में सफलता और स्वास्थ्य का आधार भी है।


कार्यक्रम की झलकियाँ


इस प्रतियोगिता के दौरान कई यादगार पल कैमरे में कैद किए गए। कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी खींची गईं, जिन्हें इस ब्लॉग पर साझा किया गया है। इन तस्वीरों के माध्यम से खेल दिवस की उमंग और बच्चों के चेहरे की मुस्कान साफ झलकती है।


तस्वीरों में बच्चे विभिन्न खेलों में भाग लेते हुए, हँसी-खुशी के साथ खेलते हुए और पुरस्कार प्राप्त करते हुए नजर आ रहे हैं।


कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और विजेताओं के सम्मान के साथ हुआ।


Post a Comment

0 Comments