भारत 26जनवरी 1950 को गणतंत्र हुआ I भारत के इतिहास में यह बहुत ही महत्वपूर्ण दिन हैं क्योंकि हमे अपना संविधान मिला I और इसी दिन से भारतीय संविधान के अनुसार भारत की शासन व्यवस्था लागू हुई I इस बड़े कार्य में बहुत सारे प्रसिद्ध नेताओ ने योगदान किया I इसलिए प्रत्येक वर्ष यह दिन बेड गर्व के साथ मनाया जाता हैं I गणतंत्र दिवस सभी भारतीय स्कूल में मनाया जाता है हमारे विद्यालय में भी यह प्रत्येक वर्ष खूब धूम धाम से मनाया हैं अत: हम उत्सुकता से इस दिन की प्रतिक्षा करते हैं उत्सव की तैयारिया एक पखवाड़े पहले से शुरू हो जाती हैं अधिकतम कक्षाओं के इन कार्यक्रम को व्यवस्थित करते हैं I गणतंत्र दिवस पर मेरे विद्यालय का अहाता सजाया जाता हैं इसके लिए छोटे तिरंगे रिबन और गुब्बारे उपयोग किए जाते है सभी छात्र सफेद पोशाक में आते हैं वे बहुत स्मार्ट दिखते है इस दिन सुबह की सभा विशिष्ट होती है इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में किसी प्रसिद्ध व्यक्ति को आमंत्रित किया जाता हैं वे राष्टीय ध्वज फहराते हैं I हम अपना राष्ट्रीय गान गाते है हमारे प्राचार्य महोदय हम सभी को सनबोधित करते हैं वे इस दिन की महत्ता पर प्रकाश डालते है मुख्य अतिथि भी इस दिवस के बारे में बतलाते हैं I

0 Comments