Weather Jharkhand

 

झारखंड के इन जिलों में भी चल सकती है शीतलहर

 

रांची// झारखंड के मौसम में बदलाव हो गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान डालटनगंज में सबसे कम 9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। कल राज् के उत्तर-पश्चिमी और इससे सटे मध् भाग में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की आशंका है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 24 नवंबर को दी है। मौसम केंद्र के मुताबिक राज् में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिन तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में अगले पांच दिनों के दौरान कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम केंद्र के मुताबिक 25 से 30 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। मुख् रूप से आसमान साफ रहेगा। मौसम मुख्यत: शुष् रहेगा। मौसम केंद्र के मुताबिक 25 नवंबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, गुमला में कहीं-कहीं शीत लहर चलने की आशंका है।

 

मौसम केंद्र ने अगले दो सप्ताह के पूर्वनुमान की जानकारी भी दी है। इसमें बताया है कि 25 नवंबर से 1 दिसंबर के दौरान राज् में न्यूनतम 7 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसी तरह 2 से 8 दिसंबर वाले सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। यह 7 से 12 डिग्री सेल्सियस के तक सकता है।

 

 तापमान में रहे गिरावट के कारण लोगों की सेहत में भी दिक्कत रही है। उन्हें अपने स्वास्थ् का ख्याल रखने की जरूरत है। परहेज करें और उपाय करें। छोटे बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है





SOCIAL MEDIA 

YouTube Ambika Sir Geography

Whatsapp Ambika Sir Geography

Instagram ambika_garhwa

Telegram Ambika Sir Geography




Post a Comment

0 Comments