स्नातक का रिजल्ट हुआ घोषित : राहुल कश्यप बनें जिला टॉपर
स्नातक का रिजल्ट हुआ घोषित : राहुल कश्यप बनें जिला टॉपर
नीलांबर पीताम्बर विश्वविद्यालय मेदिनीनगर द्वारा आयोजित स्नातकोर सेशन 2019 -22 की फाइनल परीक्षा का रिजल्ट एन.पी.यु के ऑफिसियल वेबसाइट www.npuuni.in पे जारी कर दिया गया । जिसमें श्री सदगुरू जगदीश सिंह नामधारी महाविद्यालय गढ़वा से राँकी मुहल्ला निवासी श्री सुरेंद्र प्रसाद कश्यप के सुपुत्र राहुल कश्यप ने पूरे गढ़वा में आर्ट्स से जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। और जिला टॉपर बने,राहुल पोलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट के सेशन 2019- 22 के विद्यार्थी थे इन्होंने दिसंबर 2022 में आयोजित स्नातकोतर का फाइनल परीक्षा लिखा था जिसका रिजल्ट हाल ही में जारी हुआ जिसमें राहुल कश्यप ने 9.06 CGPA , 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे गढ़वा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने महाविद्यालय और जिले को गौरवान्वित करने का कार्य किया । राहुल शुरू से ही अपने महाविद्यालय में एक सक्रिय छात्र के रूप में पढ़ाई के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपनी रुचि रखते थे। नामधारी महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई में एक आम स्वयंसेवक से लेकर ग्रुप लीडर तक के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं जिसमें इन्हें सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरुस्कार तथा सर्वश्रेष्ठ ग्रुप लीडर पुरुस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है इसके अलावा राहुल महाविद्यालय के अन्य गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ का भाग लेते थे । अपने इस उपलब्धि पे राहुल ने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट होता जैसे हम नदी में उतरे बिना कभी तैरना नही सिख सकते वैसे ही बिना संघर्ष और मेहनत किये कभी सफलता नही प्राप्त कर सकते । मेरे इस सफलता के पीछे मेरे परिवार एवं शिक्षकों का अहम योगदान हैं उन्ही के मार्गदर्शन पाकर उनकी द्वारा कही गयी बातों की अनुपालना करते हुए आज अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बदौलत ये सफलता मेरे हाथ लगी है परंतु ये मेरे जिंदगी एक छोटा सा उपलब्धि है अभी आगे भी बहुत कुछ करना बाकी है सिविल सेवा में जाना हमेसा से ही मेरा प्राथमिकता रहा है और उसी को अपना लक्ष्य मान कर मैं आगे की तैयारी में अपना शतप्रतिशत देने देने में प्रयासरत हूँ ।
नामधारी के प्राचार्य ने कहाँ की हमारे लिए ये बहुत ही हर्ष का विषय हैं महाविद्यालय में काफी खुशी का माहौल हैं की हमारे छात्र राहुल ने पूरे महाविधालय को गौरवान्वित करनेका कार्य किया हैं, हम इसकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं, पॉलिटिकल साइंस के एस्टिटेंट प्रो० भास्कर कुमार ने बताया की राहुल बहुत ही शांत स्वभाव का विद्यार्थी हैं और ये पढ़ाई में भी अच्छा हैं, इसके साथ साथ महाविद्यालय के अन्य गतिविधियों में भी भाग लेता रहता हैं ये आगे भी इसी तरह अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहे और जीवन की हर उचाईयों को छूए हमें ऐसी अपेक्षा हैं। उनके परिवार ने इस सफलता पे अपना हर्ष व्यक्त किया और आगे के लिए शुभकामनाएं दिए।
Congratulation best wishes from Ambika Chaudhary
#Ambika Sir Geograohy
With Connect
YouTube Ambika Sir Geography
Whatsapp 1 Ambika Research
Whatsapp 2 Ambika Blogger
Instagram ambika_garhwa
Facebook Page Ambika Research
Telegram Ambika Sir Geography

0 Comments