डंडा उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन
-सरकारी खर्च पर हर तरह के बिमारी का नि शुल्क ईलाज बेहतर पहल:- अजय कुमार चौधरी, जिला पार्षद, डंडा
फोटो कैप्शन:- दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ करते बीडीओ व अन्य
जिले के डंडा प्रखंड में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपस्वास्थ्य केंद्र डंडा में एकदिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन बीडीओ फणिश्वर रजवार,जिप सदस्य अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल , डंडा मुखिया रूपा देवी, छपरदागा मुखिया समुद्री देवी,पंसस रहीना बीबी, विधायक प्रतिनिधि कामेश्वर चौधरी, ने संयुक्त रूप से फिता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। स्वास्थ्य मेला में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए थे। प्रत्येक स्टाल में स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी व निशुल्क दवा का वितरण किया गया।इस स्वास्थ्य मेले में शिशु , किशोरी, टीबी जांच, मलेरिया जांच, कुष्ठ, मातृत्व, नेत्र, आयुष ओपीडी साहित सभी तरह की बीमारियों को जांच कर सामान्य रोगों के मरीजों को ईलाज किया गया। इसके अलावा परिवार निवोजन, आयुष्मान कार्ड तथा प्रखंड क्षेत्रों में चल रहे स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर जिप सदस्य अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल ने कहा कि कहा कि सरकारी खर्च पर हर तरह की बीमारी का नि शुल्क ईलाज बेहतर है। मेले में कम भीड़ भाड़ होने से उन्होंने बताया कि इस स्वास्थ्य मेला का प्रखंड क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार नही होने से स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर किया।। मौके पर डंडा पंसस नंदू चौधरी, समाजसेवी बालो चौधरी, बिनोद चौधरी पिंकी देवी साहित कई लोग मौजूद थे
With Connect
YouTube JCERT
Whatsapp Ambika Research
Instagram 1 ambikasirgeography
Instagram 2 ambika_garhwa
Facebook Page Ambika Research
Telegram Ambika Sir Geography

0 Comments