राहुल ही बंद करेंगे ‘भाजपा की नफरत की दुकान’

 

राहुल ही बंद करेंगे भाजपा की नफरत की दुकान

 




ये अपने सोशल हैंडल फेसबुक के द्ववारा पोस्ट किये हैं 

* राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान खोलने मिजोरम पहुंच चुके हैं। यहां के लोगों को अब कांग्रेस और राहुल गांधी से ही उम्मीद बची है, क्योंकि भाजपा की नफरत ने पूरे पूर्वोत्तर को हिंसा और नफरत की प्रयोगशाला बना दिया है। मिजोरम का ही पड़ोसी 'मणिपुर' भाजपा की घटिया साजिश का शिकार होकर तड़प रहा है। पूर्वोत्तर समेत पूरा भारत आज मोदी जी के भ्रष्टाचार, भुखमरी, बेरोजगारी और अपराध के दलदल में फंस गया है। आज देश में चारों चरफ निराशा औऱ नाउम्मीदी का मंजर है। क्या किसान और क्या नौजवान...सभी मोदी सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं। देश में कई गंभीर और महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जिनकी चर्चा होनी चाहिए, मगर दुर्भाग्य से नहीं हो रही है, क्योंकि सरकार को देशवासियों की पीड़ा से कोई फर्क नहीं पड़ता। राहुल जैसे लोग जब इन मुद्दों को उठाते हैं तो उनकी आवाज को सरकार बलपूर्वक दबाने का पूरा प्रयास करती है।

* झूठ और प्रोपेगेंडा का सहारा लेकर देश को गुमराह करने वाले प्रधानमंत्री और भाजपा की असलियत को देश पहचान चुका है, इसलिए अब प्रधानमंत्री की बातों पर जनता ने विश्वास करना छोड़ दिया है। यही कारण है कि लोगों का विश्वास कांग्रेस की विकासवादी नीतियों में बढ़ रहा है। बीते नौ-दस सालों में बेरोजगारी रिकॉर्ड बना रही है, महंगाई सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। लोग परेशान और हताश हैं, लोगों की समस्याओं को राहुल गांधी करीब से महसूस कर रहे हैं और लोगों की आवाज को पूरी निष्ठा से बुलंद कर रहे हैं। भाजपा शासित प्रदेशों में भ्रष्टाचार और अपराध नया रिकॉर्ड बना रहा है। इन प्रदेशों की डबल इंजन सरकार घोटालों और नाकामियों की सरकार बनकर रह गई है। मध्यप्रदेश से लेकर हरियाणा तक नफरत और हिंसा का शर्मनाक दौर चल पड़ा है। महिलाओं और वंचित वर्गों पर जुल्म की घटनाएं भाजपा की पंरपरा बन चुकी है। भाजपा के योगी मॉडल में गरीबों को इलाज के लिए एंबुलेंस तक मयस्सर नहीं है, वहां मरीजों को बांस पर टांग कर इलाज के लिए ले जाना पड़ रहा है। योगीराज में देश का सबसे बड़ा सूबा भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का शिकार हो गया है। इसके अलावा बाकी के भाजपा शासित प्रदेशों में भी चारों तरफ लूट-खसोट और अराजकता का आतंक जारी है।

इसे देखे 


* सरकार अपनी पावर का इस्तेमाल विपक्ष को डराने और जनता के खून-पसीने की कमाई को लूटने में कर रही है। खुद को राष्ट्रवादी होने का सर्टिफिकेट जारी करने वाली सरकार कभी रिजर्व बैंक से जबरदस्ती लाखों करोड़ रुपये निकलवाने की कोशिश करती है तो कभी मित्र के हाथों सार्वजनिक संपत्तियों की खुलेआम लूट करवाती है। आयुष्मान से लेकर अडानी घोटाले में लिप्त सरकार चीन के दुस्साहस पर बात नहीं करती। आज भारत के कई क्षेत्र चीन के कब्जे में है, कई क्षेत्रों पर चीन कब्जा करने की पूरी कोशिश कर रहा है, मगर मोदी जी चीन को जवाब देने की जगह उसको क्लीन चिट देते हुए नजर आते हैं। मोदी जी के मंत्री देश की सेना का हौसला कमजोर करते हुए कहते हैं कि हम चीन से कैसे लड़ पाएंगे, चीन तो हमसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। देश के नकारा प्रधानमंत्री बेटियों के साथ बर्बरता पर चुप रहते हैं, किसानों की निर्मम हत्या पर चुप्पी साधे रहते हैं। सीमा पर चीन के खतरनाक दुस्साहस पर चुप रहते हैं। संसद में भयंकर हंगामे के बावजूद अडानी घोटाले पर चुप रहते हैं। मणिपुर की सरकार प्रायोजित तबाही पर चुप रहते हैं। प्रधानमंत्री हर उस जगह चुप रहते हैं, जहां उनका बोलना जरूरी होता है। उनकी जुबान बस चुनावी रैलियों में खुलती है। वो बस उद्घाटन भाषण जानते हैं, वो बस अपनी जिम्मेदारियों को विपक्ष के सिर मढ़ना जानते हैं।

इस लिंक्स पर जाने से बहुत फायदा होगा 

Chapter 12 The Work of Underground Water and Karst land Forms. BA Sem.I #Geomorphology 

@ambikasir 

* राहुल गांधी जब-जब सरकार की नीतियों की पोल खोलते हैं, इससे ध्यान भटकाने के लिए प्रधानमंत्री धार्मिक उन्माद और देशभक्ति की आड़ में छिपने की नाकाम कोशिश करते हैं। जब भी कभी सरकार की काली करतूतों से पर्दा उठने लगता है, सरकार नया शिगूफा छोड़ देती है, जिससे देश का ध्यान मुद्दों से हट जाता है, हालांकि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती, अब देशवासी मोदी जी के झांसे में नहीं आने वाले हैं, क्योंकि लोगों का भरोसा राहुल की मोहब्बत की दुकानमें तेजी से बढ रहा है। इस देश में राहुल गांधी ही वह जननायक हैं, जिसे जनता का दर्द महसूस होता है, जो जनता के हित के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं।

मिजोरम में राहुल पर बरस रही मोहब्बत का साफ संदेश है कि भाजपा की नफरत हारेगी और कांग्रेस की मोहब्बत विजयी होगी, हारेगा प्रोपेगेंडा,जीतेगा इंडिया।

 

हमसे जुड़े 

YouTube Channel Links 

Whats App Group Links

WhatsApp Channel Links

Instagram Links 

Twitter Links 

Post a Comment

0 Comments