सी. पी. मेमोरियल स्कूल, सहिजना (गढ़वा) में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के विदाई समारोह का आयोजन

आज हमारे विद्यालय सी. पी. मेमोरियल स्कूल, सहिजना (गढ़वा) में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के विदाई समारोह का आयोजन विद्यालय के निर्माणाधीन भवन के नए प्रांगण में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ चिनिया के डी.डी.ओ श्री अरुण कुमार मेहता, निदेशक श्री अमरेंद्र कुमार पाठक, छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती नीतू पाठक एवं प्राचार्य श्री संतोष द्विवेदी के द्वारा दीप प्रज्वलित करके एवं माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण करके किया गया। इस अवसर पर श्री अरुण कुमार मेहता ने कहा कि 'विद्यार्थियों को अपने जीवन में एक लक्ष्य तय कर लेना चाहिए और उसी रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए।' निदेशक महोदय ने कहा कि 'समय और शिक्षा का सही उपयोग ही विद्यार्थियों को सफल बना सकता है।' प्राचार्य संतोष द्विवेदी ने कहा कि 'विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। विद्यालय के मार्गदर्शक अभिषेक पाठक ने कहा कि 'गुरु और समुद्र दोनों गहरे हैं, पर दोनों में एक ही फर्क है कि समुद्र की गहराई में इंसान डूब जाता है और गुरु की गहराई में इंसान सफल हो जाता है।'   Read More  बदलाव 

                                                इस मौके पर निर्माणाधीन विद्यालय भवन का उद्घाटन भी किया गया। साथ ही 75वाँ गणतंत्र दिवस समारोह भी मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा गीत, नृत्य तथा नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बहुत अच्छे तरीके से मंच पर प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री रूपेश कुमार मेहता, श्री विनय कुमार दुबे, विक्की कुमार, मनोहर उरांव, दीपक पाठक, सौरभ तिवारी, अरशद अंसारी, सत्या कुमारी, तुलसी रानी, रिचा कुमारी, आर्या अमृत कुमारी, प्रिया दुबे, अनीता कुमारी एवं प्रियंका कुमारी उपस्थित थे।

 

हमसे जुड़े 

YouTube Channel Links 

Whats App Group Links

WhatsApp Channel Links

Instagram Links 

Twitter Links 

Post a Comment

0 Comments