आज दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को नामाकंन के छठे दिन 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 07 उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। समाजवादी पार्टी से गिरिनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी से सतेंद्र नाथ तिवारी के द्वारा दो सेट में, स्वतंत्र अभ्यर्थी के रूप में सतीश कुमार चौबे, अमितेश कुमार चौबे,प्रमेश कुमार तथा राम प्यारे पाल, आजाद सामाज पार्टी (कांशी राम) से लव कुमार सिंह के द्वारा दो सेट में, बहुजन समाज पार्टी से अजय कुमार चौधरी के द्वारा दो सेट में तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा से मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं 02 एनआर काटा गया।
81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 03 उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इसमें भारतीय जनता पार्टी से भानु प्रताप शाही ने दो सेट में, झारखंड मुक्ति मोर्चा से अनंत प्रताप देव, स्वतंत्र अभ्यर्थी के रूप में बरुण बिहारी, आजाद समाज पार्टी (काशी राम) से रौशन कुमार तथा बहुजन समाज पार्टी से पंकज कुमार के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। वहीं 01 एनआर काटा गया।
#ECISVEEP
0 Comments