🎺 जिले के युवाओं के लिए सुनहरा मौका!
इंडियन एयर फोर्स में अग्निवीर वायु (म्यूजिशियन) पदों पर भर्ती शुरू!
नमस्कार साथियों! मैं अम्बिका चौधरी
अगर आप संगीत में रुचि रखते हैं और देश सेवा का जज्बा रखते हैं, तो आपके लिए सुनहरा अवसर आ चुका है। भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु (म्यूजिशियन) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
📅 आवेदन तिथि:
👉 21 अप्रैल से लेकर 11 मई 2025 तक
🌐 आवेदन लिंक: agnipathvayu.cdac.in
✅ जरूरी योग्यताएं:
-
उम्मीदवार अविवाहित होना चाहिए।
-
कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है।
-
संगीत में रुचि और दक्षता आवश्यक है।
🎶 टेम्पो, पिच, गायन की समझ होनी चाहिए।
🎷 वाद्य यंत्रों जैसे बांसुरी, शहनाई, ओबो आदि में कुशलता होनी चाहिए। -
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान जैसे TCL, RSM, KM Music Conservatory, TSM, GMI, या Berklee School of Music से ग्रेड 5 या उससे ऊपर का प्रमाणपत्र।
-
या फिर किसी यूनिवर्सिटी से हिंदुस्तानी या कर्नाटक शास्त्रीय संगीत में डिप्लोमा।
-
विभिन्न म्यूजिक कार्यक्रमों में भागीदारी के प्रमाणपत्र भी मान्य हैं।
📍 रैली का आयोजन:
🗓 10 जून से 18 जून 2025 के बीच
📌 दो स्थानों पर आयोजित होगी रैली:
-
2 ASC, रेस कोर्स कैंप, एयरफोर्स स्टेशन, नई दिल्ली
-
7 ASC, No.1 कुब्बोन रोड, बेंगलुरु
🎫 एडमिट कार्ड केवल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को ही मिलेगा।
🎥 अगर आप इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं तो अभी से तैयारी में जुट जाएं और संगीत के साथ अपने देश की सेवा का सपना साकार करें।
वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और युवाओं तक यह जानकारी जरूर पहुंचाएं।
जय हिंद 🇮🇳 | वंदे मातरम्!
Team Ambika Sir

0 Comments