लखनऊ की सड़कों पर ट्रैक्टर चलाते नजर आए पावर स्टार पवन सिंह, वीडियो हुआ वायरल
Power star Pawan Singh was seen driving a tractor on the streets of Lucknow, video went viral
भोजपुरी सिने जगत के सबसे चहेते कलाकार पावर स्टार पवन सिंह लखनऊ की सड़क पर ट्रैक्टर चलाते नजर आए, जिसका एक वीडियो आज वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में पवन सिंह तेजी से ट्रैक्टर चलाते हुए निकलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान ट्रैक्टर में एक लड़की और एक बुजुर्ग इंसान भी दिखाई देता है, लेकिन इन सब के बीच खास बात यह दिखाई दे रही हैं कि पवन सिंह अपने मस्त अंदाज में ट्रैक्टर चला रहे हैं।
बात यूं कि पवन सिंह इन दिनों लखनऊ में अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशम की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में पवन देहाती लुक में नजर आ रहे हैं। इस तरह के लुक में पवन सिंह को इससे पहले कभी नहीं देखा गया है। उनका ट्रैक्टर चलाने वाला वायरल वीडियो उनकी इसी फिल्म के सेट की है, जिसमें उनके साथ कुछ साथी कलाकार भी नजर आ रहे हैं। पवन के इस वायरल वीडियो के बारे में पड़ताल करने पर मालूम हुआ कि यह उनकी फिल्म सूर्यवंशम का सीक्वेंस है, जो आज कल बनने वाली मॉडर्न भोजपुरी फिल्म से अलग हट कर है। इसमें गाँव की सभ्यता और संस्कृति के साथ आज ग्रामीण परिवेश की जीवन शैली कैसी है, उसको दिखाया जाने वाला है। इस फिल्म में गाँव के वास्तविक हालत से वास्ता कराया गया है।
पवन सिंह की इस फिल्म का निर्माण एक से बढ़ के एक फिल्में देने वाले निर्माता और वितरक निशांत उज्ज्वल कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं, जो अब तक भोजपुरी की कई क्लास फिल्में बना चुके हैं। ऐसे में भोजपुरी सिने लवर्स को उनकी इस फिल्म से काफी उम्मीदें भी होंगी। फिल्म में पवन सिंह के साथ नई अदाकारा आस्था सिंह डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा पवन सिंह के सुपर हिट एल्बमों के संगीतकार प्रियांशु सिंह के भी दो - तीन गाने होंगे, जो दर्शकों के लिए नए फ्लेवर के गाने लेकर आएंगे। फिल्म के संगीतकार रजनीश मिश्रा खुद हैं। फिल्म के कैमरामैन देवेन्द्र तिवारी हैं। इस फिल्म में दिग्गज कलाकारों की लंबी फेहरिस्त है। यह फिल्म इस साल के अंत तक या दिवाली पर रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि यह फिल्म इतनी लाजवाब होने वाली है कि बॉक्स ऑफिस के सारे रिकार्ड रिलीज होते टूट जाएगा।
Bhojpuri cinema's most loved artist Power Star Pawan Singh was seen driving a tractor on the road of Lucknow, a video of which has gone viral today. In the viral video, Pawan Singh is seen driving a tractor fast. During this, a girl and an elderly person are also seen in the tractor, but among all this, the special thing is that Pawan Singh is driving the tractor in his cool style.
It is a matter of fact that these days Pawan Singh is shooting for his upcoming film Suryavansham in Lucknow. Pawan is seen in a rustic look in this film. Pawan Singh has never been seen in such a look before. The viral video of him driving a tractor is from the set of his film, in which some fellow actors are also seen with him. After investigating this viral video of Pawan, it was found that it is a sequence of his film Suryavansham, which is different from the modern Bhojpuri film being made today. In this, along with the civilization and culture of the village, how is the lifestyle of the rural environment today, it is going to be shown. The real condition of the village has been dealt with in this film.
Pawan Singh's film is being produced by Nishant Ujjwal, the producer and distributor of one to one films. The director of this film is Rajneesh Mishra, who has made many classic Bhojpuri films till now. In such a situation, Bhojpuri cine lovers will have high expectations from this film. New actress Aastha Singh is debuting with Pawan Singh in the film. Apart from this, music composer Priyanshu Singh of Pawan Singh's super hit albums will also have two-three songs, which will bring new flavor songs for the audience. The music composer of the film is Rajneesh Mishra himself. The cameraman of the film is Devendra Tiwari. The film has a long list of veteran actors. The film will release by the end of this year or on Diwali. It is being said that this film is going to be so wonderful that all the box office records will be broken upon its release.
Economics Help
9708278315
With Connect
YouTube JCERT
2 Enter10
Whatsapp Ambika Research
Instagram 1 ambikasirgeography
Instagram 2 ambika_garhwa
Facebook Page Ambika Research
Telegram Ambika Sir Geography

.png)
0 Comments